
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। UPSC परीक्षा में छत्तीसगढ़ से धमतरी जिले के डीएसपी डायमंड सिंह ध्रुव ने सफलता हासिल करते हुए 623वां रैंक लाया है। अनुसूचित जनजाति कोटे से उन्हें आईपीएस, आईएएस मिल सकता है। रिजल्ट आने के बाद डायमंड को बधाई देने उनके निवास पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। चर्चा में डायमंड ने कहा कि धैर्य रखो तो जीवन में सब हासिल होता है। CGPSC परीक्षा में डीएसपी पद पर हुआ चयन
डायमंड सिंह ध्रुव छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं। पुलिस सेवा ज्वाईन करने के बाद भी यूपीएससी की तैयारी करते रहे। आज उनके दोस्तों ने फोन कर जब बधाई दी तो वे आवाक रह गए। धमतरी जिले के ग्राम परसवानी के होनहार युवा डायमंड सिंह ध्रुव का 2024 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही डीएसपी पद पर चयन हुआ। डायमंड बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा शिशु मंदिर मगरलोड से पूरी की और फिर हाई स्कूल की पढ़ाई रेडियंट पब्लिक स्कूल माना रायपुर से की। केवल 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली बार के प्रयास में CGPSC परीक्षा में 13वीं श्रेणी रैंक हासिल किया। डायमंड ने जेएनयू से पढ़ाई कर। दिल्ली में रहकर बिना किसी एकेडमी को जॉइन किए अपनी पढ़ाई जारी रखी। वह पिछले ढाई वर्षों से यूपीएससी की तैयारी भी कर रहे थे।
