लखीसराय। लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में आज सोमवार को लेकर काफी भीड़ थी। इसी दौरान बिजली के पोल में करंट की अफवाह फैली और भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 6.45 के आसपास हुआ। उस वक्त जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतार में खड़े थे। इसी दौरान बिजली के पोल में करंट आने से भगदड़ मच गई और एक के ऊपर एक श्रद्धालु गिरते चले गए। बताया जा रहा है कि सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
