राहुल चौबे की कलम से
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी परिवर्तन की लहर हो सकती है। दरअसल गुजरात के बाद ये माना जा रहा है, छत्तीसगढ़ में भी परिवर्तन किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ में भी जल्द परिवर्तन हो सकता है। माना जा रहा है कि मुखिया बदल सकते है। छत्तीसगढ़ के मुखिया के रूप में पूर्व में अधिकारी रहे और वर्तमान में मंत्री ओपी चौधरी को देखा जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि मंत्री ओपी चौधरी केंद्रीय स्तर भी पसंद किये जाते है। इतना ही नहीं उनकी अधिकारियों में अच्छी दखल है। वे तेज तर्रार और कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते है। इसलिए संभावनाएं है कि उन्हें प्रदेश के मुखिया के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। फिलहाल यह तो भविष्य के गर्भ में है क्या होगा क्या नहीं होगा। लेकिन यह चर्चा जोरो पर है।
