रायपुर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (MAIC), रायपुर द्वारा विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता महोत्सव ‘‘MAIC FIESTA 2026-27’ का आयोजन 8, 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 को किया गया। इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा अपनी रुचि एवं कौशल को निखारने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना था।
Explore | Express | Excel’ की प्रेरणादायी थीम पर आधारित इस महोत्सव में विद्यार्थियों को कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य, फैशन एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। महाविद्यालय का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना भी है।
इस तीन दिवसीय महोत्सव में कुल 13 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें पेंटिंग, स्केचिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, गिफ्ट रैपिंग, फूड प्लेटर, एक्सटेम्पोर, मेहंदी विद मेहंदी प्लेटर, सुर प्रतियोगिता (सोलो, डुएट, ग्रुप एवं इंस्ट्रूमेंटल), रंगोली, माइथोलॉजी एक्ट, डांस (सोलो, डुएट एवं ग्रुप), फैशन शो तथा ब्राइड एंड ग्रूम जैसी प्रतियोगिताएँ शामिल थीं।
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रमुख प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं –
सुर प्रतियोगिता – (सोलो) – अभिनव सिन्हाए (डुएट) -अपूर्वा तिवारी एवं जसवीन अरोड़ा ,(इंस्ट्रूमेंटल) – शिवांश सिंह ठाकुर
माइथोलॉजी एक्ट – सिमरन मोंगरे, फ्रीस्टाइल डांस (सोलो) – सान्या ठाकुर,
क्लासिकल डांस (सोलो) – रीत गोयल ,(डुएट) – सुरभि चंदेल एवं रचित अग्रवाल, (ग्रुप) – अफरीन अंजुम एवं समूह
फैशन शो (गर्ल्स) – अंकिता सोनी , फैशन शो (बॉयज) – अपूर्व तिवारी
ब्राइड एंड ग्रूम (ब्राइड) – चहक साहू , ब्राइड एंड ग्रूम (ग्रूम) – युवराज साहू
सभी विजेताओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता से प्रतियोगिताओं को यादगार बनाया। उनकी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत रहीं और उन्होंने महाविद्यालय की विविध प्रतिभाओं को उजागर किया।
महोत्सव के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग एवं सांस्कृतिक विविधता का वातावरण देखने को मिला। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन निर्धारित तिथियों, समय एवं स्थलों के अनुसार किया गया। विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचान सकें और नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर हो सकें।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में कार्यक्रम समन्वयक श्री अमोल देवांगन, डॉ. हीना शुक्ला एवं सुश्री उदिता कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ऋषि पांडेय एवं सुश्री शिखा सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में महोत्सव की विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया।
‘MAIC FIESTA 2026-27’ केवल एक प्रतियोगिता महोत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक चेतना का उत्सव रहा। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ सहयोग, अनुशासन, टीम भावना एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की प्रेरणा दी।
महाविद्यालय का उद्देश्य ऐसे अवसरों का सृजन करना है, जहाँ प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी विशिष्ट प्रतिभा सामने लाने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर मिले। यह महोत्सव इसी भावना को साकार करते हुए विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
‘MAIC FIESTA 2026-27’ का संदेश – ॅीमतम ज्ंसमदज डममजे व्चचवतजनदपजल
यह महोत्सव विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने, नए अनुभव प्राप्त करने और महाविद्यालय की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का हिस्सा बनने का एक यादगार अवसर सिद्ध हुआ।
