उमाकांत वर्मा, सेवा निवृत्त संयुक्त संचालक (वित्त विभाग), छत्तीसगढ़ शासन को राज्य शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय द्वारा माननीय छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के परामर्श से स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवा), रायपुर के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के त्वरित एवं न्यायसंगत निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
