सर्वमंगलवा नगर की बरमपुर बस्ती स्थित तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवक की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है, जो कुसमुंडा खदान में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी एकत्र कर रही है, साथ ही परिजनों को सूचना दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
