रायपुर। शनिवार को दिनभर धूप के बाद शाम को बदली छाई और रात में अंधड़ चली। राज्य में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद 3 दिनों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। 4 और 5 मई को बदल गरजने की घटनाये होंगी।
एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और दक्षिणी असम से होते हुए मणिपुर तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर विस्तारित है। आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपातऔर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
3 मई को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की आशंका व्यक्त की गई है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
