बस्तर। बस्तर में खाद की मांग बढ़ने लगी है। किसान अभी से स्टॉक करने में जुटे हैं। मक्का और धान की खेती के चलते यूरिया और डीएपी की जरूरत बढ़ गई है। हर साल खरीफ सीजन में यूरिया की कमी से किसानों को महंगे दामों पर लेना पड़ता है। निजी दुकानों में खाद का भंडारण ज्यादा होने से भीड़ बढ़ रही है। समितियों में केवल ऋणधारी किसानों को ही खाद मिलने से असमानता बढ़ रही है. निजी दुकानदार तय कीमत से अधिक पैसे ले रहे हैं। डीएपी के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं। मांग बढ़ने से कालाबाजारी का खतरा है। किसान मजबूरी में महंगे दाम पर खाद खरीदने को तैयार हैं। किसानों ने प्रशासन से नियंत्रण और पर्याप्त आपूर्ति की मांग की है।
