रायपुर। श्रीलंका दौरे पर जाने वाली अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की महक नरवासे का चयन किया गया है। यह टीम श्रीलंका में टी-20 मुकाबला खेलेगी। महक को टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव शहर से आने वाली महक अंडर-19 तथा सीनियर टीम का भी हिस्सा रही है। वर्तमान समय में महक बैंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। टी-20 सीरीज के लिए अंडर-19 महिला भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 22 जून से प्रारंभ हो रहा है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा दी गई।
