मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली हाई लेवल बैठक को लेकर कहा कि यह कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी, बल्कि विभिन्न कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘12 साल विश्वास के, विकास के, 12 साल बेमिसाल’ जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनमें विधायकों और मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में इन्हीं कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने जशपुर रवाना होने से पहले बताया कि वे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।
