BBA Banking & Finance, BBA Supply Chain & Logistics एवं BBA GHM कार्यक्रमों की विशेष घोषणा
रायपुर | आईटीएम विश्वविद्यालय ने विदद्यार्थियों के लिए रोजगारोन्मुखी एवं उदद्योग आधारित पाठ्यक्रम BBA in Banking & Finance, BBA in Supply Chain & Logistics तथा BBA in GHM (Hospitality Management) की शुरुआत की है| इसके बारे में आज रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित कॉन्फ्रेंस में विशेष जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ इन विशेष कार्यक्रमों को प्रारंभ किया गया है।
बीबीए in Banking & Finance कार्यक्रम की विशेषता यह है कि संस्थान द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित बैंकों के साथ पूर्व से ही एमओयू किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप तथा बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
BBA in Supply Chain & Logistics कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को उद्योग जगत से प्रत्यक्ष जुड़ाव का अवसर मिलेगा। साथ ही सहयोगी उद्योगों द्वारा पात्र विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति (Scholarship) प्रदान किए जाने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे विदद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
वहीं BBA in GHM (Hospitality Management) कार्यक्रम आतिथ्य एवं पर्यटन क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विदेशों में इंटर्नशिप (International Internship) करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय कार्य संस्कृति एवं व्यावहारिक अनुभव का लाभ मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए विदेशों में रोजगार एवं दीर्घकालिक करियर निर्माण के व्यापक अवसर भी उपलब्ध होंगे, जिससे वे वैश्विक हॉस्पिटैलिटी उद्योग में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सको
संस्थान ने यह भी बताया कि इन सभी कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, इंटर्नशिप, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं बेहतर प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सके।
“नई सोच, नई दिशा और वैश्विक अवसरों के साथ अपने करियर को दें नई उड़ान।”
