जगदलपुर। परपा थाने के ग्राम जाटम के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 वर्षीय दीपक बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह घरेलू काम से निकला था। घर से महज एक किलोमीटर दूर यह हादसा हो गया। इसके बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। युवा बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
दीपक अपने पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
