बीजापुर। जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार सघन जांच एवं चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एक स्कॉर्पियो वाहन चालक पर स्टंट करने और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान वाहन चालक द्वारा पंजीयन की शर्तों का उल्लंघन, ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करना, वाहन में अनधिकृत सायरन एवं हूटर का उपयोग तथा ब्लैक फिल्म लगी होने सहित विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 9,000 का चालान किया गया।
इसके अलावा एक अन्य वाहन की जांच में पंजीयन क्रमांक अंकित नहीं होना, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) प्रस्तुत नहीं करना, ब्लैक फिल्म लगी होना तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत 3,100 का चालान किया गया।
