नई दिल्ली(BNIKHABAR)। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने वायुसेना की नौकरी छोड़ दी है। बता दें कि अभिनंदन वर्धमान अब क्षेत्रीय एयरलाइन Fly91 के साथ पायलट के तौर पर जुड़ गए हैं। बता दें कि अभिनंदन ने एक ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। सूत्रों ने बताया है कि अभिनंदन ने अगस्त महीने में गोवा स्थित एयरलाइन के साथ पायलट के तौर पर काम शुरू कर दिया है।
