स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में गरिमामय एवं भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उत्सव में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
मुख्य अतिथि के रूप में आए अग्रवाल समाज के अग्रणी श्री अजय अग्रवाल ने अपने विचारों में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज का भारत युवाओं का है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया। आज के युवा नई तकनीकों और खुले विचारों के साथ देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है ,महाविद्यालय के निर्देशक डॉ. वी. के. अग्रवाल ने इस अवसर आप अपने विचार रखते हुए कहा कि वास्तविक स्वतंत्रता तब है जब देश का हर नागरिक शिक्षित और आत्मनिर्भर बने।एक शिक्षित नागरिक अपने उन्नत समाज और उन्नत देश का परिचायक होता है। महाविद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अमित अग्रवाल उन्होंने अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ-साथ कड़ा परिश्रम और ईमानदारी का होना बेहद जरूरी है।
स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर छात्रों ने बेहद ओजस्पूर्ण भाषण दिए, कार्तिक, महक, वैदेही ने अपने भाषण में भारत के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान उपलब्धियों और भविष्य की चुनौतियों पर बेबाकी से अपने विचार रखे, जिसे सुनकर तालियों की गड़गड़ाहट से महाविद्यालय परिसर गूंज उठा वहीं समीक्षा,सुहानी और श्रुति की देशभक्ति कविता और गाने ने सबका मन भावुकता से भर दिया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में महाविद्यालय के प्राचार्य ने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, समाज के सदस्यों, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शोभा अग्रवाल कार्यक्रम की प्रभारी रहीं, जबकि मंच का कुशल संचालन प्राध्यापक अभिनव अग्रवाल ने किया।महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी विभागों के प्राध्यापक, गैर-शिक्षण स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ अत्यंत गरिमापूर्ण माहौल में हुआ।
