जांजगीर-चांपा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में अधिकारियों और जवानों को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। एसपी IPS विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने जवानों को कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सतर्कता, संयम और आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। अभ्यास में भीड़ नियंत्रण, आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई, दंगाई गतिविधियों पर नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। बलवा ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की कार्यकुशलता, आपसी समन्वय और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की क्षमता को बढ़ाना रहा।
