दिल्ली। भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर आंख में मिर्च का पाउडर डाल कर पीटने का मामला गरमा गया है। घटना बीते दिन दोपहर करीब 3 बजे मुकुंदपुर के जनता विहार इलाके की है। जहां बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल क्षेत्र के बीट स्टाफ हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश पेट्रोलिंग और चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज वाली एक मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने में जमा कर लिया। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे बाइक मालिक और उसके परिवार के कुछ लोग पुलिसकर्मियों की कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मौके से 17 वर्षीय एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है। घटना के बाद अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। मुख्य फरार आरोपी सुनील उर्फ पंकज इलाके का BC है।
