जांजगीर-चांपा। धुरकोट गांव में एक ही परिवार के चार बच्चे अचानक बीमार हो गए। उनमे से एक 15 वर्षीय किशोर की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, दल्हा पोड़ी गांव के रहने वाले बच्चे अपने मामा के घर धुरकोट आए हुए थे। बच्चों ने शनिवार शाम तरबूज और रात में चिकन खाया था। इसके बाद देर रात सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। तत्काल परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल लेकर गए, लेकिन 15 वर्षीय अखिलेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिंटू धीवर 12, हितेश धीवर 13 और श्री धीवर 4 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
