जांजगीर चांपा।जिले के थाना चांपा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का जबरन अनाचार करने के मामले में आरोपी अभिषेक सागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पीड़िता से सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी ने प्रेम संबंध होने तथा शादी करने का भरोसा दिलाकर पीड़िता से जबरन अनाचार किया है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 490/2026 धारा 69 bns के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
*पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेचना दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
