डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने रायपुर को 54 नई डायल 112 गाड़ियों की सौगात दी और हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। उन्होंने बताया कि अब डायल 112 कॉल पर पुलिस तेजी से घटनास्थल पर पहुंचेगी और C-DAC की एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिए पूरा सिस्टम लाइव मॉनिटर होगा, कॉल आते ही लोकेशन ट्रेस की जाएगी। नई गाड़ियों में हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं और कमांड सेंटर से सीधे लाइव मॉनिटरिंग की सुविधा रहेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि ड्रोन पेट्रोलिंग सिस्टम पर भी काम किया जाएगा और कस्टमाइज लोकेशन पर ड्रोन भेजकर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। उन्होंने जवानों पर हमले करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और नागरिकों से लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों पर भरोसा रखने की अपील की।
