दुर्ग। ग्राम बोरई में एक युवती को जबरन बातचीत के लिए मजबूर करने, मना करने पर बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता यामिनी ठाकुर 20 की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चेतन ठाकुर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी चेतन ठाकुर पीड़िता पर जबरन बातचीत करने का दबाव बनाता था। पीड़िता ने दूरी बनाई तो वह गांव में हंगामा करने की धमकी देता था। उसको वीडियो भेजता था। उसकी सहेलियों को फोनकर उस पर दबाव डालता था। डर के कारण पीड़िता चुप रही। 12 जून की दोपहर पीड़िता कॉलेज फॉर्म जमा करने गई थी।
