सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच* *49 खिलाड़ियों के साथ मेजबान छत्तीसगढ़ भी मजबूत चुनौती के लिए तैयार*
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन (CSA) द्वारा स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SRFI) एवं एशियन स्क्वैश फेडरेशन (ASF) की मान्यता के अंतर्गत प्रतिष्ठित *”ईस्टर्न स्लैम 2026″* का आयोजन 22 से 27 जून 2026 तक स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बूढ़ापारा रायपुर में किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ सिंगापुर के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट को PSA एवं WSF Satellite Tournament का दर्जा प्राप्त है। जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग अंक अर्जित करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19 (बालक एवं बालिका वर्ग) के साथ-साथ पुरुष एवं महिला वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। जूनियर एवं सीनियर वर्ग को 5-स्टार राष्ट्रीय रैंकिंग प्रदान की जाएगी।
देश-विदेश के शीर्ष खिलाड़ी होंगे आकर्षण का केंद्र:
इस टूर्नामेंट में कई राष्ट्रीय रैंकिंग प्राप्त और टॉप-सीडेड खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, उनमे से प्रमुख नाम हैं—
# बालक वर्ग (Boys Category)
* *अंडर-11 अगस्त्य उप्पल (राष्ट्रीय रैंक-1, दिल्ली) एवं विराज वाधवानी (राष्ट्रीय रैंक-3, महाराष्ट्र)
* *अंडर-13 धैर्य गोगिया (राष्ट्रीय रैंक-1, राजस्थान) एवं आरोन अराम्भन (राष्ट्रीय रैंक-4, महाराष्ट्र)
* *अंडर-15 ध्रुव बोपन्ना (राष्ट्रीय रैंक-1, तमिलनाडु) एवं ज़े जुन शी (सिंगापुर)
* *अंडर-17 श्रेयांश झा (राष्ट्रीय रैंक-2, महाराष्ट्र) एवं वीर मल्होत्रा (सिंगापुर)
* *अंडर-19 आर्यवीर दीवान (राष्ट्रीय रैंक-1, दिल्ली) एवं युशा नफीस (राष्ट्रीय रैंक-4, उत्तर प्रदेश)
#### बालिका वर्ग (Girls Category)
* *अंडर-11: समीक्ष सुकुमार (राष्ट्रीय रैंक-1, कर्नाटक) एवं गौरवी अजमेरा (राष्ट्रीय रैंक-2, राजस्थान)
* *अंडर-13 अक्षरा मखीजा (राष्ट्रीय रैंक-4, कर्नाटक) एवं श्रेया माहेश्वरी (राष्ट्रीय रैंक-6, महाराष्ट्र)
* *अंडर-15 अनिका कलंकी (राष्ट्रीय रैंक-3, मध्य प्रदेश) एवं आशी शाह (राष्ट्रीय रैंक-5, महाराष्ट्र)
* *अंडर-17 सांवी कलंकी (राष्ट्रीय रैंक-1, मध्य प्रदेश) एवं आद्या बुधिया (राष्ट्रीय रैंक-3, जम्मू-कश्मीर)
* *अंडर-19 व्योमिका खंडेलवाल (राष्ट्रीय रैंक-7, तमिलनाडु) एवं उन्नति त्रिपाठी (राष्ट्रीय रैंक-10, उत्तर प्रदेश)
#### सीनियर वर्ग
* *पुरुष:* सूरज चंद (राष्ट्रीय रैंक-5) एवं आर्यन प्रताप सिंह (राष्ट्रीय रैंक-7), SSCB
* *महिला:* उन्नति त्रिपाठी (राष्ट्रीय रैंक- 6) एवं निरुपमा दुबे (राष्ट्रीय रैंक- 8)
### सिंगापुर के खिलाड़ी बढ़ाएंगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा
ईस्टर्न स्लैम 2026 में सिंगापुर के दो प्रतिभाशाली जूनियर खिलाड़ी विशेष आकर्षण रहेंगे—
* *ज़े जुन शी (Ze Jun Xie)* – अंडर-15 बालक वर्ग के मजबूत दावेदार।
* *वीर मल्होत्रा (Vir Malhotra)* – अंडर-17 बालक वर्ग में चुनौतीपूर्ण प्रतिस्पर्धा पेश करेंगे।
इन खिलाड़ियों की भागीदारी से स्पर्धा को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी तथा भारतीय खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर की खेल शैली को करीब से देखने और सीखने का अवसर प्राप्त होगा।
### मेजबान छत्तीसगढ़ की मजबूत दावेदारी
मेजबान छत्तीसगढ़ 49 खिलाड़ियों के दल के साथ स्पर्धा में हिस्सा ले रहा है। इनमे राज्य के प्रमुख खिलाड़ियों में—
* *अरसलान शेख* (राष्ट्रीय रैंक-27) – अंडर-19 बालक वर्ग
* *रेयांश कुलश्रेष्ठ* (राष्ट्रीय रैंक-19) – अंडर-17 बालक वर्ग
* *अर्चिता बनर्जी* (राष्ट्रीय रैंक-49) – महिला वर्ग
* *भ्वांजलि मुदलियार* (राष्ट्रीय रैंक-66) – महिला वर्ग
* *अर्चित सक्सेना* (राष्ट्रीय रैंक-75) – पुरुष वर्ग
शामिल हैं। इसके अलावा ईशभ सुराना, सूर्यांश कुमार, अपूर्व साहू एवं ऋद्धि गुप्ता जैसे खिलाड़ी भी राज्य की उम्मीदों का केंद्र होंगे।
आयोजकों के अनुसार स्पर्धा का संचालन SRFI, ASF एवं WSF के तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाएगा। भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ सिंगापुर और मलेशिया से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल विशेषज्ञों की भागीदारी इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान करेगी।
ईस्टर्न स्लैम 2026 न केवल छत्तीसगढ़ में स्क्वैश खेल के विकास को नई दिशा देगा, बल्कि राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा का बहुमूल्य अनुभव भी प्रदान करेगा।
*”एक कोर्ट, एक जुनून, अनंत गौरव”*
के संदेश के साथ आयोजित ईस्टर्न स्लैम 2026 देश और एशिया के उभरते स्क्वैश सितारों के लिए प्रतिभा, संघर्ष, उत्कृष्टता और खेल भावना का भव्य मंच सिद्ध होगा।
