भिलाईनगर। नेवई थाने अंतर्गत कुछ नाबालिगों ने मिलकर 7 वर्ष के बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
पहले उसे नग्न कर डांस कराया। इसके बाद अश्लील हरकतें कराई। आखिर में उसको लात- घूसों और डंडों से जमकर पीटा। पुलिस के अनुसार यह वीडियो 7 दिन पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है।
इसमें देखा जा सकता है कि एक नाबालिग गला दबाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि बाकी नाबालिग लात-घूसों और डंडों से उसे मारते नजर आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो भी उन्होंने ही बनाया और वायरल किया है। सभी नाबालिग बच्चे एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। पुलिस ने 6 नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
