ग्वालियर के हजीरा चौराहा से किला गेट तक अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम का स्थानीय दुकानदारों से विवाद हो गया। कार्रवाई के दौरान जूस भंडार संचालक पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने का आरोप लगा, वहीं दुकानदार और उनके परिवार ने टीम पर सामान सड़क पर फेंकने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद वहां से गुजर रहे ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद कार्रवाई करने पहुंची टीम वहां से लौट गई।
