रायपुर। रायपुर के केके रोड स्थित ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा थाने के ठीक सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल में आग लग गई है। स्थानीय लोगों की माने तो आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। पुलिस और चार- पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
