कवर्धा। राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने भोरमदेव अभयारण्य में जंगल सफारी की शुरुआत करने वाली है।
352 वर्ग किमी में फैले इस अभयारण्य में भोरमदेव रेंज के अंतर्गत 35 किलोमीटर लंबा सफारी रूट तैयार किया गया है। वन विभाग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस महीने के आखिर में वन मंत्री केदार कश्यप और डिप्टी सीएम विजय शर्मा जंगल सफारी की शुरुआत करेंगे।
सफारी का मुख्य प्रवेश द्वार भोरमदेव मंदिर के पास करियाआमा क्षेत्र में बनाया गया है। जहां से पर्यटक प्रवेश करेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी की गई है। 3 सफारी वाहन उपलब्ध हैं, जिनमें एक वाहन में 6 पर्यटक, साथ में ड्राइवर और गाइड यात्रा करेंगे। इस सफारी के दौरान पर्यटक घने जंगल, पहाड़, झरने, नदी-नाले और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। इसकी एक खास बात यह है कि दौरान संकरी नदी को 22 बार पर्यटक पार करेंगे। जो इसे और भी रोमांचक बनाता है। इसके अलावा कैंपिंग की भी सुविधा होगी।
डीएफओ निखिल अग्रवाल ने बताया कि भोरमदेव अभयारण्य में टाइगर, तेंदुआ, हिरण, हाथी, नीलगाय, वन भैंसा, रंग बिरंगे तीतिलिया और सांभर , भालू, जैसे वन्य प्राणी विचरण करते हैं। अभी हाल ही में 3 टाइगर और 3 तेंदुआ शिकार करते कैमरे में कैद हुए हैं।
