रायपुर। छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम में नामांकित पार्षद एल्डरमेन सर्वश्री रामकिंकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करडभुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राधवानी, गोपाल सोना, बी. श्रीनिवास राव , गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर, ऋषि साहू को आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने रायपुर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पद की शपथ दिलवायी।
10 नामांकित पार्षदो, एल्डरमेनो ने पद की ईश्वर के नाम सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर रायपुर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकात राठौड, नगर निगम आयुक्त श्री सबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर सहित नगर निगम रायपुर के एमआईसी सदस्यो, पार्षदो, निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, निगम सचिव श्रीमती सगीता साहू की उपस्थिति रही।
