सूरजपुर जिला में मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 19 मजदूर घायल हो गए। हादसा सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार पिकअप में करीब 30 मजदूर सवार थे, जिनमें महिलाएं और कई नाबालिग भी शामिल थे। चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण पिकअप पलट गई, जिससे मजदूरों के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को जिला अस्पताल सूरजपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
