रायपुर के न्यायालय परिसर में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान डीसीपी सेंट्रल जोन एवं क्राइम के निर्देश पर न्यायालय की अनुमति से संचालित हुआ। इसमें मध्य जोन के थानों का स्टाफ, एसीसीयू, पुलिस लाइन के 100 से अधिक जवान और बीडीएस टीम शामिल रही। पुलिस ने परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें थाना सिविल लाइन में कार्रवाई के बाद एसीपी कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।
