जगदलपुर। विशाखापटनम-किरंदुल रेल मार्ग पर लाइन दोहरीकरण और मानसून पूर्व मेंटेनेंस कार्य के कारण यात्री ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मई के अंत तक इस रूट की ट्रेनें रोजाना न चलकर एक दिन छोड़कर चलेंगी। गाड़ी संख्या 58501 विशाखापटनम से किरंदुल के लिए मई में केवल 17, 19, 21, 23, 25, 27, 29 और 31 तारीख को रवाना होगी।
