सुकमा। जिले के एर्राबोर क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान आइसक्रीम में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में आंध्रप्रदेश से पहुंचे विक्रेता आइसक्रीम खिला रहा था। इसी दौरान एक आइसक्रीम में छिपकली दिखाई देने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद समारोह में मौजूद लोगों ने तत्काल आइसक्रीम खाना बंद कर दिया और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। इधर, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आइसक्रीम के भीतर छिपकली दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
