बलरामपुर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गागर नदी में नहाने गया एक युवक डूबकर लापता हो गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को कुछ युवक गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने पहुंचे थे, इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा, जिसे रविवार सुबह फिर से शुरू किया गया। इस घटना के बाद परिजन और ग्रामीण नदी किनारे डटे हुए हैं और युवक की तलाश जारी है।
