लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने होर्मुज में अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नागरिकों के मारे जाने की घटना पर सरकार के रवैये को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे तो प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए। लेकिन इस बार प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि एक “कमजोर प्रधानमंत्री” अपने नागरिकों की रक्षा करने में विफल हैं।
नेता विपक्ष ने कहा कि इस घटना पर न तो अमेरिका ने अफसोस जताया और न ही माफी मांगी है। पीएम मोदी पर समझौतावादी होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने जोरदार हमला बोला है।
ओमान के तट पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर अमेरिका के रवैये पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका के सामने आवश्यक मजबूती के साथ भारतीय नागरिकों की जान का मुद्दा उठाने में असमर्थ ही है। उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र और स्वाभिमानी देश इस तरह की भाषा कभी स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के कुछ दिन बाद भी अमेरिका की ओर से न कोई पछतावा व्यक्त किया गया और न ही कोई माफी मांगी गई। जी-7 सम्मेलन में, हमारे नौसैनिकों की हत्या के कुछ ही दिनों बाद, मोदी जी मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। पर भारतीय नागरिकों की जान चले जाने पर उनके पास एक मिनट का समय भी नहीं है कि दो शब्द बोल सकें।
