Khandwa के तीर्थ नगरी Omkareshwar के झूला पुल मार्ग स्थित राठौर धर्मशाला के नीचे रविवार देर रात अचानक मलबा गिरने से चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में दुकानों में रखा सामान मलबे की चपेट में आकर नष्ट हो गया, जिससे दुकानदारों को हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के समय सभी दुकानें बंद थीं, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
