राजनांदगांव। शहर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। इसमें बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता ने भी दुनिया छोड़ दी। शनिवार को पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूरा माहौल गमगीन हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार चौखड़ियापारा के रहने वाले शर्मा परिवार के लिए शुक्रवार का दिन बेहद कठिन था । परिवार के मुखिया 80 वर्षीय मांगी लाल शर्मा के पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा 45 का हृदयाघात से निधन हो गया। यह खबर जैसे ही पिता मांगी लाल शर्मा को मिली। कुछ देर में ही पुत्र वियोग की पीड़ा में उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। पिता-पुत्र के मौत की खबर पर पूरे शहर शोक संतृप्त हो गया। गौरतलब है कि मांगी लाल शर्मा वर्षों से गौशाला मार्केट में दाल सीरा का व्यवसाय करते थे। उनके दाल सीरा की मिठास से शहर का हर तबका अवगत था । सालों साल यह व्यापार चल रहा था। अचानक इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। स्थानीय मुक्तिधाम में शनिवार सुबह 11 बजे पिता-पुत्र को अंतिम बिदाई दी गई। मांगीलाल शर्मा को उनके सुपुत्र राजा शर्मा मुखाग्नि दी, जबकि पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा को छोटे भाई अनुज शर्मा ने मुखाग्नि दी है।
